Explore

Search

March 19, 2026 5:05 am

RECENT POSTS

कांग्रेस संगठन को मिली नई ऊर्जा,रतनपुर में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

रतनपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। प्रदेश भर में पहली बार मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति कर पार्टी ने कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी और नई ऊर्जा दी है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा, AICC महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की स्वीकृति के बाद जारी सूची में रतनपुर नगर को भी प्रतिनिधित्व मिला है।


मोर्द्धवज  मंडल से कुलदीप दुबे एवं रतनपुर  रत्नेश्वर मंडल से खुशाल अनुरागी को मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। सभी ने उम्मीद जताई है कि नए मंडल अध्यक्ष संगठन को और सशक्त बनाएंगे तथा कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाएंगे।यह नियुक्ति स्थानीय स्तर पर संगठन को मज़बूती देने के साथ-साथ युवाओं और कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद का संचार करेगी।

Letest posts

Latest