Explore

Search

September 22, 2026 3:09 pm

RECENT POSTS

आईपीएस अंशिका जैन ने रतनपुर थाना प्रभारी के रूप में संभाला प्रभार, कानून व्यवस्था को लेकर दिखीं संवेदनशील

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

अमित दुबे की रिपोर्ट

रतनपुर — धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर थाना की कमान अब आईपीएस अंशिका जैन के हाथों में आ गई है। उन्होंने रतनपुर थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने नगर की कानून व्यवस्था को लेकर सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय दिया।थाना पहुंचने के बाद आईपीएस अंशिका जैन ने थाना स्टाफ के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुना जाए और उनका त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके।
उन्होंने कहा कि रतनपुर एक धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में नगर में शांति, सुरक्षा और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आईपीएस अंशिका जैन ने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।

Letest posts

Latest