कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड में 16 मार्च 2016 को आयोजित कौराई यादव समाज के दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन में समाज के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
सम्मेलन में समाज को संगठित करने, व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, तथा शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए भविष्य की कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई। समाज के सफल संचालन के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें तिरिथ राम यादव को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया।


इसके अलावा संरक्षक पद पर श्रीमती अनीता यादव केंवची एवं रति राम यादव, उपाध्यक्ष पद पर बुधवार सिंह यादव और बेदराम यादव, कोषाध्यक्ष पद पर भुवन यादव, सचिव कपिल यादव, सहसचिव संतोष यादव (लाफा), तथा महामंत्री के रूप में रवि कुमार यादव, मिलन यादव (लोरमी), मिलन यादव (पंडरिया) और प्यारेलाल तिवरता का चयन हुआ। प्रवक्ता पद पर कामता यादव को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में रामकुमार यादव, मिलन यादव, प्रहलाद यादव, बृजराम यादव, रामप्रसाद यादव और दुर्गा यादव को शामिल किया गया। सम्मेलन में समाज की एकजुटता और विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।