Explore

Search

January 26, 2026 6:44 am

RECENT POSTS

घनश्याम रात्रे बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं में हर्ष

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

रतनपुर!
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण देव नायक की सहमति से घनश्याम रात्रे को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा संगठन में हर्ष एवं उत्साह का माहौल व्याप्त है।

नव नियुक्त अध्यक्ष घनश्याम रात्रे को संगठन का एक कर्मठ, जमीनी और सक्रिय कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जाएगा।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने घनश्याम रात्रे को बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह नियुक्ति संगठनात्मक दृष्टि से दूरगामी परिणाम देने वाली सिद्ध होगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि घनश्याम रात्रे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को सशक्त बनाएंगे तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करेंगे।

Letest posts

Latest