Explore

Search

March 19, 2026 5:06 am

RECENT POSTS

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत , रतनपुर पुलिस ने चालक पर दर्ज किया अपराध

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

रतनपुर। थाना रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत जाली ओवरब्रिज पेट्रोल पंप के पास 18 जनवरी की रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुनील जायसवाल, निवासी ग्राम जाली, बेलतरा बस स्टैंड में पान ठेला संचालित करता है। 18 जनवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने साथी अजय जायसवाल के साथ ठाकुर ढाबा से भोजन कर एक्टिवा क्रमांक CG10 AK 6029 से घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों जाली ओवरब्रिज पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक CG10 BG 6758 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में सुनील जायसवाल के दाहिने पैर के पंजे व घुटने, दाहिने हाथ, कंधे और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, वहीं अजय जायसवाल के सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना में एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी दीपक जायसवाल और रवि विश्वकर्मा ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिम्स और फिर अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया। बाद में अजय जायसवाल को एम्स ले जाया गया, जहां 23 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
रतनपुर पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

पर दर्ज किया अपराध

Letest posts

Latest