बिलासपुर — जिले के विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों में नागरिकों के अनुभव के आधार पर जारी रेटिंग में इस बार थाना तोरवा औऱ चौकी बेलगहना (थाना कोटा) का प्रदर्शन सबसे बेहतर सामने आया है। नागरिकों द्वारा दिए गए फीडबैक के आधार पर तैयार इस रिपोर्ट में थानों को उत्कृष्ट, सामान्य और खराब प्रदर्शन की तीन श्रेणियों में रखा गया है।
उत्कृष्ट / अच्छा प्रदर्शन (रेटिंग 4.5 से 5.0 के बीच)—–
इस श्रेणी में थाना तोरवा 5.0 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा। वहीं चौकी बेलगहना (थाना कोटा) को 4.9 अंक मिले, जो जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाली चौकियों में शामिल है। इसके अलावा थाना चकरभाठा 4.9, थाना मस्तूरी 4.8, थाना कोनी 4.7, थाना कोटा 4.6, पुलिस केंद्र मल्हार (थाना मस्तूरी) 4.5, रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) 4.5 और पुलिस सहायता केंद्र केंदा 4.5 अंक के साथ उत्कृष्ट श्रेणी में रहे।
सामान्य / ठीक-ठाक प्रदर्शन (रेटिंग 3.8 से 4.4 के बीच)—––
इस श्रेणी में थाना तखतपुर और थाना सरकंडा को 4.4 अंक मिले। सरकंडा थाना में सबसे अधिक 69 लोगों ने फीडबैक दिया। इसके अलावा थाना हिर्री 4.3, थाना सिविल लाइन 4.1, थाना सकरी 3.9, थाना चकरभाठा 3.8 और थाना रतनपुर 3.8 अंक के साथ सामान्य श्रेणी में शामिल रहा।
खराब प्रदर्शन / सुधार की आवश्यकता (रेटिंग 3.8 से कम)——
कुछ पुलिस कार्यालयों के प्रति नागरिकों का अनुभव संतोषजनक नहीं रहा। इनमें महिला थाना को 3.5, सिविल लाइन को 3.2 (जहां 21 लोगों ने फीडबैक दिया), अन्य कार्यालय 3.2, थाना सीपत 2.0 और चौकी जुनापारा (थाना तखतपुर) को 2.0 अंक मिले।
रिपोर्ट के अनुसार, कई थानों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ स्थानों पर नागरिकों के अनुभव और पुलिस की कार्यशैली में सुधार की जरूरत बताई गई है। यह फीडबैक पुलिस विभाग के लिए व्यवस्था और व्यवहार में सुधार का संकेत माना जा रहा है।