रतनपुर–
धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी रतनपुर के लिए यह गर्व और सौभाग्य का विषय है कि इस समय क्षेत्र की कानून व्यवस्था की अहम जिम्मेदारी महिला अधिकारियों के हाथों में है। हाल ही में आईपीएस अंशिका जैन ने रतनपुर थाना प्रभारी के रूप में अपना प्रभार ग्रहण किया है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में महिला नेतृत्व की मजबूत उपस्थिति देखने को मिल रही है।
रतनपुर थाना प्रभारी के रूप में आईपीएस अंशिका जैन के साथ-साथ कोटा एसडीओपी नुपुर उपाध्याय भी महिला अधिकारी हैं, वहीं जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पद भी मधुलिक सिंह महिला अधिकारी के पास है। इस प्रकार पुलिस प्रशासन के तीन महत्वपूर्ण पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती से क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है।
क्षेत्रवासियों का मानना है कि महिला अधिकारियों की संवेदनशीलता, दृढ़ता और कर्तव्यनिष्ठा से कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं के समाधान में भी बेहतर पहल देखने को मिल सकती है।
स्थानीय नागरिकों ने तीनों महिला अधिकारियों के नेतृत्व का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में रतनपुर सहित पूरे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।