Explore

Search

March 19, 2026 7:40 am

RECENT POSTS

शांति भंग की आशंका पर सरकंडा पुलिस की सख्त कार्यवाही, तीन बदमाश प्रतिबंधित

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

बिलासपुर। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सरकंडा थाना पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक क्षेत्र में शांति भंग करने की मंशा से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बन सकता है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए सरकंडा पुलिस ने तत्काल त्वरित कार्रवाई की। जांच व पुष्टि के उपरांत पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को प्रतिबंधित किया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

प्रतिबंधित किए गए आरोपी—

1. शंकर गौराहा (26 वर्ष), निवासी अटल आवास, अशोक नगर, सरकंडा

2. नीरज यादव (21 वर्ष), निवासी अटल आवास, अशोक नगर, सरकंडा

3. साहिल चौथानी (18 वर्ष), निवासी बंगालीपारा, गली नंबर 03, सरकंडा

सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनी रहे।

Letest posts

Latest