Explore

Search

July 24, 2026 10:30 pm

RECENT POSTS

धान खरीदी केंद्र में 28.52 लाख की हेराफेरी, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

बिलासपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 920 क्विंटल धान का फर्जी उपार्जन उजागर

मस्तुरी | बिलासपुर
खरीफ विपणन वर्ष 2025 में धान खरीदी के दौरान शासन को लाखों का चूना लगाने वाले आरोपी पर मस्तुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही के धान खरीदी केंद्र में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा की गई गंभीर अनियमितता का खुलासा संयुक्त जांच के बाद हुआ है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मस्तुरी, बिलासपुर द्वारा थाना मस्तुरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में उल्लेख था कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही (पंजीयन क्रमांक 687) के धान खरीदी केंद्र में खरीफ वर्ष 2025 के दौरान बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई है।

संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन किए जाने पर केंद्र में 920 क्विंटल धान की कमी पाई गई। जांच में सामने आया कि धान खरीदी की शासन द्वारा जारी नीति का उल्लंघन करते हुए आरोपी ने जानबूझकर फर्जी धान खरीदी दर्ज की, जिससे शासन को 28 लाख 52 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई।

इस मामले में आरोपी कांशी राम खुटे पिता अंजोरी खुटे (31 वर्ष), निवासी ग्राम एरमसाही, थाना व तहसील मस्तुरी, जिला बिलासपुर, जो कि धान खरीदी केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था, को उसके निवास से दबिश देकर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 821/2025 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की। आरोपी को दिनांक 16 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

धान खरीदी जैसे संवेदनशील कार्य में की गई इस धोखाधड़ी को लेकर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Letest posts

Latest