Explore

Search

March 19, 2026 5:07 am

शांत मन सुरक्षित यात्रा का मूल आधार है — बीके रुखमणी दीदी

रतनपुर—–12 जनवरी 2026 रतनपुर। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रतनपुर स्थित महामाया पब्लिक हायर सेकेंडरी विद्यालय में ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय रतनपुर द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक प्रभावशाली सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित, जिम्मेदार और अनुशासित … Read more

रतनपुर में जिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का भव्य आयोजन, इनामी राशि व ट्रॉफी का ऐलान

रतनपुर। माँ महामाया नगरी रतनपुर में स्व. नारायण चित्रकार की स्मृति में जिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 (पुरुष वर्ग) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक प्रतियोगिता 16 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 जनवरी को शाम 4 बजे होगा, जबकि मुकाबले रात्रि 10 बजे तक … Read more

सोमनाथ से रतनपुर तक स्वाभिमान की गूंज: बूढ़ा महादेव मंदिर बना सनातन चेतना का साक्षी

रतनपुरजब-जब सनातन पर आघात हुआ, तब-तब आस्था और अधिक प्रखर होकर खड़ी हुई।सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर 1026 ईस्वी में हुए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व इसी अटूट विश्वास, शौर्य और पुनर्जागरण की जीवंत मिसाल है।8 से 11 जनवरी तक चल रहे इस राष्ट्रीय पर्व के अंतर्गत देश के … Read more

सद्गुरु स्मरण में डूबा बेलगहना, 15वें महासमाधि दिवस पर भक्ति-भाव का विराट संगम

रतनपुर/बेलगहनाश्री सिद्धबाबा अर्द्ध परमहंस आश्रम, बेलगहना में श्री सद्गुरु देव भगवान के 15वें महासमाधि दिवस के पावन अवसर पर आध्यात्मिक चेतना और भक्ति-भाव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यह भव्य आयोजन 18 जनवरी 2026, रविवार (सोमवती अमावस्या) को गुरु पूजन, सत्संग एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा और आस्था से संपन्न होगा।आश्रम परिवार ने … Read more

रतनपुर बनेगा रिश्तों का संगम, 11 जनवरी को सरयूपारीण ब्राह्मण समाज का ऐतिहासिक वैवाहिक परिचय सम्मेलन

रतनपुर।तेजी से बदलती जीवनशैली और बढ़ती व्यस्तताओं के बीच सामाजिक रिश्तों को सहेजने की एक सशक्त पहल करते हुए छत्तीसगढ़ सरयूपारीण ब्राह्मण सभा, रतनपुर द्वारा वैवाहिक परिचय सम्मेलन–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन रविवार, 11 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक, सिद्धि विनायक मंदिर परिसर, रतनपुर … Read more

रतनपुर मंडल में S.I.R. समीक्षा बैठक — संगठन सुदृढ़ीकरण व आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन

रतनपुर——कोटा विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर मंडल के शक्ति केंद्र — बारीडीह, मझवनी, पोड़ी, चपोरा और पचरा — में आज S.I.R. समीक्षा बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की प्रगति, लक्ष्य तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।आपको बता दे कि कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री एवं कोटा विधानसभा प्रभारी रामसेवक … Read more

सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक — अभिभावक शिक्षक सम्मेलन में दिखा उत्साह

रतनपुर। सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर में 5 जनवरी 2026 को अभिभावक–शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 53 अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की। इस दौरान सभी कक्षाचार्यों और विषय शिक्षकों ने अपने-अपने कक्षाओं की शैक्षिक एवं सह-पाठ्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी अभिभावकों को प्रदान की। अभिभावकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहारिक … Read more

“सत्य ही ईश्वर है” — गुरु घासीदास जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश

कोटा। कोटा विधानसभा क्षेत्र के प्रभात सतनामी मोहल्ला, मझगांव में संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु बाबा घासीदास जी की 296वीं जयंती धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथियों ने शामिल होकर बाबा घासीदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नववर्ष 2026 के … Read more

गरीब किसान की बेटी बनी बीएसएफ जवान — दादर व पाली क्षेत्र में खुशी की लहर

कोरबा/पाली। यह कहानी बताती है कि हौसला और मेहनत हो तो मुश्किलें रास्ता नहीं रोक पातीं। पाली विकासखण्ड के ग्राम लाफा के आश्रित गांव दादर की रहने वाली गरीब किसान की बेटी प्रभा महंत ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चयन पाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।प्रभा के पिता सुखीदास छोटे कृषक … Read more

रतनपुर में 4 जनवरी को होगा विशाल हिंदू सम्मेलन, संत आचार्य राकेश देंगे प्रवचन

रतनपुर। धार्मिक नगरी रतनपुर में सनातनी समाज के संयुक्त तत्वावधान में 4 जनवरी को एक विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम माँ महामाया बस्ती स्थित शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा।आयोजकों के अनुसार इस सम्मेलन में विभिन्न समाजों के श्रद्धालु एवं युवाओं की बड़ी संख्या … Read more

Latest