Explore

Search

July 24, 2026 11:11 pm

RECENT POSTS

अटल जयंती पर स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्ज्वलन और श्रद्धांजलि

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur


रतनपुर।
भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनपुर के नेतृत्व में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती शताब्दी वर्ष पर अटल परिसर रतनपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्रनिर्माण में दिए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। साथ ही परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम में लवकुश कश्यप, दुर्गा प्रसाद कश्यप, ज्वाला कौशिक, बीनू निराला, सावित्री रात्रे, सुरेश सोनी, संतोष तिवारी, रविंद्र दुबे, दिनेश प्रभाकर, ज्ञानेंद्र कश्यप, हर्ष पटेल, भानु प्रताप कश्यप, सविता धीवर, सरीता कमलसेन, राजकुमारी बिसेन, प्रभा मानिकपुरी, प्रमिला कश्यप, शिवानी सोनी, उषा चौहान, पुष्पा तिवारी, विजय श्री, स्वीटी शर्मा, रामायण वैष्णव, रामायण श्यामले, द्वारिका पटेल, दुर्गा कोशले, केशव इंदुवा, उमेश कुमार, कृपाल सिंह, अनिल यादव, दिलीप रजक, उमाशंकर पाव, इंदु यादव, हीरा मरावी, लव कहरा, घनश्याम कमलसेन, राहुल कश्यप, दीनू पटेल, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के आदर्शों पर चलने और समाज व राष्ट्रहित में निरंतर सेवा का संकल्प लिया।

Letest posts

Latest