Explore

Search

September 1, 2026 1:08 pm

RECENT POSTS

भाजपा मंडल रतनपुर की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और हर घर तिरंगा अभियान पर बनी रणनीति

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

रतनपुर

भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनपुर की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक सोमवार को मां महामाया देवी मंदिर स्थित नया धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, हर घर तिरंगा अभियान, युवा मोर्चा की तिरंगा बाइक रैली तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में “राष्ट्र प्रथम… संगठन सर्वोपरि” के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया गया। आगामी 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने, युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा बाइक रैली आयोजित करने तथा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शक्ति केंद्रों एवं बूथों को मजबूत बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर सार्थक चर्चा एवं संवाद किया गया।


बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में लवकुश कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रतनपुर, तिरिथ यादव, जिला उपाध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण, दुर्गा प्रसाद कश्यप, मंडल अध्यक्ष रतनपुर, सुनील जायसवाल, प्रदेश सदस्य सूचना का अधिकार, रोहिणी बैसवाड़े, संयोजक सहकारिता विभाग बिलासपुर ग्रामीण, माध्यम सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य, ज्योति भानु प्रताप कश्यप, जिला कार्यसमिति सदस्य, मनोहर सिंह राज, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कोटा एवं संतोष यादव, संघ सदस्य रतनपुर सहित अन्य पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।


इस अवसर पर प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के दायित्ववान कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक का संचालन मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री प्रशांत यादव ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Letest posts

Latest