Explore

Search

June 3, 2026 8:48 am

RECENT POSTS

पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई ताकत ,राज बने जिला महामंत्री

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण को संगठनात्मक मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन साय के कुशल मार्गदर्शन में, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीय अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति उपरांत जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि संगठन और समाज के प्रति सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि वे पिछड़ा वर्ग के हितों, भाजपा की रीति-नीति और संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता के साथ कार्य करेंगे।
राज ने अपने प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के प्रति विशेष कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग से ही यह जिम्मेदारी संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे हर मोर्चे पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस नियुक्ति को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण के लिए नई ऊर्जा और नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है, जिससे आगामी समय में संगठन की पकड़ और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

Letest posts

Latest