Explore

Search

March 19, 2026 6:31 am

RECENT POSTS

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने किया सरकंडा व कोनी थानों का औचक निरीक्षण

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

संवेदनशील पुलिसिंग, अनुशासन व आधुनिक तकनीक के उपयोग पर दिया जोर

बिलासपुर।

आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने जिले के सरकंडा एवं कोनी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनीश सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थानों की साफ-सफाई, पुलिस अधिकारियों की वेशभूषा, अनुशासन, थाना भवन की व्यवस्था एवं अभिलेखों (रिकॉर्ड्स) का गहन अवलोकन किया। उन्होंने थाने में उपस्थित फरियादियों से स्वयं संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं तथा संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित व वैधानिक निराकरण के निर्देश दिए।
पुलिस महानिरीक्षक ने थानों में पीड़ितों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण एवं समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के साथ विनम्र, सभ्य एवं संवेदनशील व्यवहार करने पर उन्होंने जोर दिया। निरीक्षण के दौरान ‘अनुभव अभियान’ के तहत फरियादियों से फीडबैक प्राप्त करने हेतु क्यूआर कोड लगाने तथा ‘सशक्त ऐप’ में चोरी गए व लावारिस वाहनों की शीघ्र एंट्री करने के निर्देश दिए गए। इस कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक द्वारा किए जाने के निर्देश भी दिए गए।थानों के अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली में पाई गई कमियों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन एसपी कार्यालय की प्रगति की जानकारी ली।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग ने कहा कि रेंज में पदस्थापना के बाद यह निरीक्षण जिले की पुलिसिंग की वास्तविक स्थिति जानने, अधिकारियों की समस्याओं को समझने और फरियादियों के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। ऐसे निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।


उन्होंने बताया कि थानों और पुलिस बल को हाई-टेक बनाना, मोबाइल ऐप्स एवं आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, जिस पर कार्य प्रारंभ हो चुका है और इसके सकारात्मक परिणाम शीघ्र ही फील्ड में दिखाई देंगे।


वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनीश सिंह ने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा और जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक जन-संवेदनशील व प्रभावी बनाया जाएगा।

Letest posts

Latest