Explore

Search

March 19, 2026 12:33 am

RECENT POSTS

महाशिवरात्रि पर खुंटापारा चपोरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांस प्रतियोगिता 14 फरवरी को

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

रतनपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम चपोरा मोहल्ला खुंटापारा (रतनपुर) में 14 फरवरी 2026, शनिवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे से होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विधायक माननीय अटल श्रीवास्तव होंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर राजेश सूर्यवंशी, जनपद पंचायत कोटा की अध्यक्ष श्रीमती सूरज साहेलाल भारद्वाज एवं नगर पालिका अध्यक्ष रतनपुर लवकुश कश्यप उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु एंट्री शुल्क निर्धारित किया गया है। एकल नृत्य के लिए 101 रुपये, युगल नृत्य के लिए 201 रुपये तथा समूह नृत्य के लिए 301 रुपये शुल्क रखा गया है। विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार 5001 रुपये एवं कप, द्वितीय पुरस्कार 2501 रुपये एवं कप तथा तृतीय पुरस्कार 1001 रुपये एवं कप प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल खुंटापारा चपोरा में तैयारियां जोरों पर हैं। ग्राम पंचायत चपोरा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
आयोजकों ने क्षेत्र के कलाकारों, डांसरों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 7067196952, 6267071229 एवं 9098635770 जारी किए गए हैं।

Letest posts

Latest