Explore

Search

March 19, 2026 12:37 am

RECENT POSTS

रतनपुर मंडल में राजू मानिकपुरी बने भाजयुमो अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

रतनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण (छ.ग.) द्वारा संगठन विस्तार के तहत रतनपुर मंडल अध्यक्ष पद पर राजू मानिकपुरी की नियुक्ति किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।


यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई है। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से राजू मानिकपुरी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष राजू मानिकपुरी ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और रतनपुर मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।


स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राजू मानिकपुरी के नेतृत्व में रतनपुर मंडल में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

Letest posts

Latest