Explore

Search

March 19, 2026 12:37 am

RECENT POSTS

अनिल गुप्ता बने जिला महामंत्री, तुफ़ान सिंह राज को कोषाध्यक्ष और अजय सैनी को जिला सचिव की जिम्मेदारी

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के अध्यक्ष मनोज चौहान ने जिला कार्यकारिणी की नई सूची जारी कर दी है। जारी सूची में पाली ब्लॉक के सक्रिय कांग्रेस नेता अनिल गुप्ता को जिला महामंत्री, नगर पंचायत पाली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तुफ़ान सिंह राज को जिला कोषाध्यक्ष तथा युवा कांग्रेस नेता अजय सैनी को जिला सचिव का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
तीनों नेताओं की नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता और लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। ये सभी नेता लंबे समय से कांग्रेस संगठन के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करते आ रहे हैं और क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।


इनकी नियुक्ति में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रशांत मिश्रा तथा पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा का विशेष मार्गदर्शन रहा।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अनिल गुप्ता, तुफ़ान सिंह राज और अजय सैनी ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।


तीनों नेताओं की नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें बधाई देने के लिए पार्टी नेताओं और समर्थकों का लगातार तांता लगा हुआ है।

Letest posts

Latest