Explore

Search

September 22, 2026 3:29 pm

RECENT POSTS

इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार ,बड़ीबाजार में लोगों को डरा-धमका रहा था, पुलिस ने बटनदार चाकू किया जब्त

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

रतनपुर

सोशल मीडिया पर धारदार चाकू लहराते हुए वीडियो बनाकर लोगों में भय का माहौल पैदा करने वाले युवक के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि रतनपुर के बड़ीबाजार क्षेत्र में एक युवक बटनदार चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा है। आरोपी चाकू लहराते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर रहा था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन रहा था।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की। टीम ने नूतन चौक बड़ीबाजार के पास घेराबंदी कर निजाम अली उर्फ अश्शू (21), पिता रजब अली, निवासी बड़ीबाजार रतनपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल साहू, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं धनराज कुंभकार का विशेष योगदान रहा।

Letest posts

Latest