Explore

Search

July 18, 2026 8:37 am

RECENT POSTS

माँ महामाया धाम में श्रद्धालुओं को छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की सौगात

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

CSR के तहत अतिथिशाला में वाटर कूलर व अत्याधुनिक प्यूरिफायर का लोकार्पण, अब मिलेगा शुद्ध और शीतल पेयजल

रतनपुर

विश्व प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक ने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंदिर परिसर स्थित अतिथिशाला में अत्याधुनिक वाटर कूलर एवं वाटर प्यूरिफायर की स्थापना कराई है। इस सुविधा के शुरू होने से अब श्रद्धालुओं को पूरे वर्ष स्वच्छ, शुद्ध एवं शीतल पेयजल सहज उपलब्ध हो सकेगा।इस जनहितकारी सुविधा का लोकार्पण छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष  विनोद कुमार अरोरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करना है। धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर आमजन की सुविधाओं का विस्तार बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि माँ महामाया धाम प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते हैं। ऐसे में शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य दोनों की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक थी। बैंक को इस सेवा कार्य से जुड़कर गर्व की अनुभूति हो रही है।


लोकार्पण अवसर पर श्रद्धालुओं एवं मंदिर प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह पहल श्रद्धालुओं की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने वाली है और इससे विशेषकर गर्मी के मौसम में दर्शनार्थियों को काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी के अलावा बैंक के महाप्रबंधक श्री रवींद्र सिंह जाट, क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर श्री सुरेश कुमार सिंह राजपूत, शाखा प्रबंधक श्री ललितेश चौधरी, कार्यालय सहायक श्री मुकेश मीना, सहायक प्रबंधक कु. मीनाक्षी वर्मा, बीसी संचालक श्री अशोक ताम्रकार सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की यह पहल सामाजिक सरोकारों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी बैंक इसी प्रकार जनहित और समाज कल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

Letest posts

Latest