Explore

Search

January 26, 2026 12:09 am

RECENT POSTS

भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, बिलासपुर में।

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

रतनपुर।स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) में भगवान बिरसा मुंडा जयंती यथा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारियों एवं छात्रों ने भाग लिया और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.यू.के.श्रीवास्तव एवं प्राध्यापकों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की भी जानकारी साझा की गई। इस कार्यक्रम से छात्रों को उनकी विरासत के बारे में जानने का अवसर मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और उनके समाज सेवा के प्रति समर्पण को याद किया।छात्रों को उनकी जीवनगाथा परिचित कराते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान प्रो. डा.राजकुमार सचदेव और प्रोफेसर सिद्धांत ने किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के सभी सदस्यों एवं छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Letest posts

Latest