Explore

Search

July 18, 2026 8:45 am

RECENT POSTS

बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में इमरान खान, संगठन को मजबूत करने का किया दावा

Picture of Ravi Thakur

Ravi Thakur

बेलगहना

कांग्रेस संगठन में नई सक्रियता लाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के उद्देश्य से कोटा विधानसभा के युवा कांग्रेस नेता इमरान खान ने बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे इमरान खान की उम्मीदवारी को लेकर क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
इमरान खान इससे पहले कोटा विधानसभा कांग्रेस के महासचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, जनआंदोलनों और सामाजिक मुद्दों में उनकी निरंतर भागीदारी रही है। क्षेत्र में वे एक सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं।
बताया जाता है कि उन्होंने हमेशा संगठन को प्राथमिकता देते हुए गांव-गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखा है। आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
ब्लॉक अध्यक्ष पद की दावेदारी सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कई कार्यकर्ता उन्हें संगठन को नई दिशा देने वाला नेतृत्व मान रहे हैं। उनका मानना है कि इमरान खान के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिल सकती है।
इमरान खान ने कहा, “मेरे लिए संगठन और कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। यदि पार्टी नेतृत्व मुझ पर विश्वास जताता है तो मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने और जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास करूंगा।”
बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर संगठन के भीतर गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। ऐसे में इमरान खान की दावेदारी को मजबूत दावेदारों में शामिल माना जा रहा है और आने वाले दिनों में इस चुनाव पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Letest posts

Latest