
कोटा
सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला (रेस्ट हाउस) में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए ठाकुर प्रेम सोमवंशी (पत्रकार) को समाज का अध्यक्ष, अजय चौहान को सचिव तथा हरेंद्र सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शेष पदाधिकारियों की घोषणा आगामी बैठक में अध्यक्ष द्वारा किए जाने की जानकारी दी गई।
बैठक का शुभारंभ कोटा फिरंगीपारा निवासी भोला सिंह ठाकुर एवं ग्राम धुमा निवासी कलेश्वर सिंह राजपूत के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात भगवान श्रीराम दरबार एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
बैठक में समाज की एकता, संगठन विस्तार, युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन, सामाजिक समरसता तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज को मजबूत एवं संगठित बनाने के लिए प्रत्येक सदस्य से सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संरक्षक सुरेश सिंह चौहान सहित विकास सिंह, देवेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, डॉ. रंजीत सिंह पवार, रवि ठाकुर, गोपाल सिंह ठाकुर, जयराज सिंह दीक्षित, मुकेश मौनस, शैलू ठाकुर, घनश्याम सिंह सिसोदिया, संजू चौहान, पुरुषोत्तम क्षत्रिय (मिंटू), प्रेमवंत सोमवंशी, विजेंद्र सिंह राठौर, विवेक सिंह, अमित सिंह, शिव सिंह ठाकुर, दीपक ठाकुर, कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, सरजू सिंह, आशीष सिंह क्षत्रिय, अभिषेक सिंह सोमवंशी, अमन सिंह चौहान, आदित्य सिंह चौहान, ओजस्वी सोमवंशी सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।