
रतनपुर
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक संचालित किए जा रहे समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव अभियान के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा मंडल रतनपुर ने नगर के पांच वार्डों में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
दीपोत्सव कार्यक्रम भेड़ीमुड़ा वार्ड क्रमांक 8 (रेस्ट हाउस के पास), मरही माता मंदिर के समीप रानीपारा वार्ड क्रमांक 5, कोरबाभावर वार्ड क्रमांक 1, ओछीनापारा वार्ड क्रमांक 10 तथा दर्रीपारा वार्ड क्रमांक 11 में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ


। कार्यक्रम में संत गुरु रविदास जी के विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए समता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। दीप प्रज्वलित कर सभी ने समाज में जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, सौहार्द और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा (बबलू) कश्यप, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लवकुश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष तिरिथ यादव, मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक एवं बीनू निराला, नगर पालिका उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप, दीपोत्सव कार्यक्रम प्रभारी दीपक विजय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रविंद्र दुबे, सुरेश सोनी, सावित्री रात्रे, दिनेश प्रभाकर, लोकेश्वर तिवारी, विनोद जायसवाल, संतोष यादव, भानु प्रताप कश्यप, कुश कहरा, घनश्याम, पवन पाठक, विष्णु साहू, बिहारी पटेल, लव कहरा, उषा चौहान, प्रमिला कश्यप, सरिता कमलसेन, प्रभा मानिकपुरी, राजकुमारी बिसेन, स्वीटी शर्मा, इंदु यादव, विजय श्री, शिवानी सोनी, सुषमा कश्यप, अभिलाषा बघेल, भगवान दास माथुर, सलीम कौशिक, उमाशंकर पाव सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडल रतनपुर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।